झुंझुनू अपडेट - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
एक ही दिन में आठ नए पॉजीटिव, आंकड़ा पहुंचा 31 पर
गुढ़ागौडज़ी में संक्रमित युवक के परिवार से चार और केस आए सामने, नवलगढ़ और कैरू में भी लगाया कफ्र्यू
झुंझुनूं.
झुंझुनूं में दो दिन की शांति के बाद एक बार फिर आठ नए कोरोना पॉजीटिव के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं अब झुंझुनूं के नवगलढ़ नगरपालिका क्षेत्र तथा कैरू ग्राम की राजस्व सीमा में कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गुढ़ागौडज़ी का एक युवक पूर्व में ही कोरोना संक्रमित मिला था। इसके परिवार के जब सैंपल लिए गए तो उनमें से कई रिपोर्ट बुधवार रात को आई। इस परिवार के चार और लोग जो संक्रमित मिले है। वो पहले से संक्रमित युवक की 50 वर्षीय मां, उसकी पत्नी, उसके भाई की पत्नी और उसका एक अन्य भाई, ये चार लोग संक्रमित मिले है। इसके अलावा कैरू गांव के रहने वाले दो युवक भी संक्रमित पाए गए। जिनमें से 30 वर्षीय युवक 18 मार्च को कतर से लौटा था तो वहीं 22 साल का एक युवक 17 मार्च को दुबई से लौटा था। इसके अलावा नवलगढ़ कस्बे से भी दो पॉजीटिव केस सामने आए है। जो जमात से जुड़े हुए है। इनमें एक 14 वर्षीय तो दूसरा 56 वर्षीय व्यक्ति है। बुधवार को मिले आठ पॉजीटिव केस में से गुढ़ागौडज़ी की 25 वर्षीय महिला को जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया है। वहीं अन्य को रैफर करने की तैयारी की जा रही है।
इधर, कलेक्टर यूडी खान ने आठ नए केस आने के बाद नवलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र तथा कैरू गांव के राजस्व सीमा में कफ्र्यू लगा दिया है। वहीं गुढ़ागौडज़ी में लगाए गए कफ्र्यू में पूरी सख्ती बरतने के आदेश दिए है।
आपको बता दें कि इससे पहले झुंझुनूं नगर परिषद के कुछ क्षेत्र के अलावा मंडावा और खेतड़ी कस्बों में भी कफ्र्यू लगाया हुआ है।
सीकर कलेक्टर ने जारी किए आदेश, झुंझुनूं सीमा सील
इधर, झुंझुनूं और चूरू में लगातार कोरोना पॉजीटिव केसों कीर संख्या को बढ़ते देख सीकर ने भी चौकसी बढ़ा दी है। सीकर कलेक्टर ने झुंझुनूं, चूरू और हरियाणा की लगती सीमा को पूर्णतया सील कर दिया। वहीं पूर्व में उपखंड अधिकारियों तथा अन्य विभागों द्वारा जारी किए गए अनुमति पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए है। साथ ही इन सीमाओं से आवागमन को पूर्णतया बंद कर दिया है। लेकिन आवश्यक वस्तुओं के परिवहन संबंधी वाहनों का आवागमन अनुमत रखा गया है। वहीं अब सीकर जिले से जिलों व राज्य के लिए कार्यालय जिला कलेक्टर सीकर द्वारा जारी किया हुआ अनुमति पत्र ही मंजूर होगा। ऐसा कहा गया है।
(खबर शुरूआती जानकारी के हिसाब से है, कुछ फेरबदल संभव है।)
STkdwhcmoi
YTRXSuEGwvplyh