झुंझुनू अपडेट - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनूं जिले की बिसाऊ उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा जिले के पिलानी एवं गुड़ा को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। क्रमोन्नत तहसील बिसाऊ में चार भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 13 पटवार मंडल व 46 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। साथ ही, नवीन उप तहसील पिलानी में पांच भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 17 पटवार मंडल व 50 राजस्व ग्राम तथा गुड़ा में तीन भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मंडल व 27 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।
पिलानी उप तहसील में 50 राजस्व गांव होंगे
राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग ने पिलानी उप तहसील का सृजन करते हुए इसमें 50 राजस्व गांवों को शामिल है। वहीं जिन पटवार मंडलों को शामिल किया है। उनमें पीपली भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के डूलानिया, पीपली, दूदवा, भगीना पटवार मंडल, खुडानिया भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के खुडानिया, झेरली, घूमनसर कलां व खेड़ला पटवार मंडल, बनगोठड़ी कलां के भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के बेरी, सुजडौला, बनगोठड़ी कलां व लिखवा, पिलानी भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के मोरवा, पिलानी, हमीनपुर तथा देवरोड़ भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के देवरोड़ व घंडावा पटवार मंडल को शामिल किया है। पिलानी उप तहसील में पटवार मंडलों का कुल 36193.31 हेक्टेयर क्षेत्रफल शामिल किया गया है। इसमें 17 पटवार मंडलों को सूरजगढ़ तहसील से पिलानी उप तहसील में शामिल किया गया है।
अब सूरजगढ़ तहसील में रहेंगे ये
सूरजगढ़ तहसील से पिलानी उप तहसील के सृजन के बाद सूरजगढ़ तहसील का भी पुर्नगठन किया गया है। जिसमें अब सूरजगढ़, अगवाना खुर्द, स्वामी सेही, महपालवास तथा भावठड़ी भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के सूरजगढ़, काकोड़ा, लोटिया, बेरला, काजड़ा, जीणी, धींगड़िया, अगवाना खुर्द, किढवाना, बड़सरी का बास, सेहीकलां, अड़ूका, स्वामीसेही, लाखू, बलौदा, उरीका, महपालवास, कुलोठ कलां, भावठड़ी, पिलोद, फरट व जाखोद पटवार मंडल रहेंगे। इन पटवार मंडलों के अंतर्गत आने वाले 76 राजस्व गांव भी सूरजगढ़ तहसील के अंतर्गत ही रहेंगे।
गुड़ा उप तहसील में होंगे 12 पटवार मंडल
राजस्व विभाग ने गुड़ा में उप तहसील बनाई है। जिसमें उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले 12 पटवार मंडलों को शामिल किया है। विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना में उप तहसील गुड़ा में चंवरा, पापड़ा कलां व गुड़ा भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के पटवार मंडल चंवरा, ककराना, नेवरी, किशोरपुरा, पापड़ा कलां, पचलंगी, सराय, जोधपुरा, गुड़ा, पौंख, मणकसास तथा बाघोली पटवार मंडलों को शामिल किया है। इन पटवार मंडलों के अंतर्गत आने वाले 27 राजस्व गांव अब गुड़ा उप तहसील में आएंगे। गुड़ा उप तहसील का कुल क्षेत्र 18672 हेक्टयेर होगा।
उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी तहसीलों का हुआ पुर्नगठन
उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी तहसीलों में से पटवार मंडलों को नई उप तहसील गुड़ा में शामिल करने के बाद अब राजस्व विभाग ने उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी तहसीलों का भी पुनर्गठन किया है। जिसके तहत अब उदयपुरवाटी तहसील के कार्यक्षेत्र में उदयपुरवाटी, छापोली और रघुनाथपुरा भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के उदयपुरवाटी, इंद्रपुरा, नांगल, छापोली, मंडावरा, जहाज, बागोरा, रघुनाथपुरा, सिंगनौर, धमोरा व पोसाना पटवार मंडल ही रहेंगे। इन पटवार मंडलों के अंतर्गत 26 राजस्व गांव आते है। वहीं गुढ़ागौड़जी तहसील के कार्यक्षेत्र में गुढ़ागौड़जती, केड, टीटनवाड़ व बड़ागांव भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के गुढ़ागौड़जी, खेदड़ों की ढाणी, भोड़की, दुड़िया, केड, मैनपुरा, गढ़ला कलां, भाटीवाड़, टीटनवाड़, छऊ, बजावा, बामलास, छावसरी, बड़ागांव, सीथल, नाटास व हांसलसर पटवार मंडलों के 50 राजस्व गांव ही रहेंगे।
बिसाऊ तहसील में 46 गांवों को किया शामिल
राज्य सरकार ने बिसाऊ की उप तहसील को भी तहसील में क्रमोन्नत कर अधिसूचना जारी कर दी है। बिसाऊ तहसील के अंतर्गत 46 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। जिसके तहत बिसाऊ, बिरमी, गांगियासर व कोलिंडा के भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के बिसाऊ, महनसर, भिखनसर, बिरमी, पाटोदा, पिलानी खुर्द, टांई, दिलोई, गांगियासर, कोदेसर, ढीलसर, कोलिंडा व चुड़ैला पटवार मंडलों को बिसाऊ तहसील के अंतर्गत शामिल किया गया है। बिसाऊ तहसील का कुल क्षेत्रफल 32534 हेक्टेयर होगा। जिसमें चार भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 13 पटवार मंडल शामिल किए गए है।
बिसाऊ तहसील बनाने के बाद मंडावा व मलसीसर तहसीलों का किया पुनर्गठन
बिसाऊ तहसील में मंडावा और मलसीसर तहसील क्षेत्रों के पटवार मंडलों को शामिल किया गया है। जिसके चलते राजस्व विभाग ने मंडावा और मलसीसर तहसीलों का भी पुर्नगठन किया है। पुर्नगठन के मुताबिक अब मंडावा तहसील के कार्यक्षेत्र में मंउावा, चूड़ी चतरपुरा, नूआं और भीमसर भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के मंडावा, कुहाड़ू, मेहरादासी, वाहिदपुरा, चूड़ी चतरपुरा, अजीतगढ़, हनुमानपुरा, बहादुरवास, नूआं, भोजासर, सिरियासर कलां, भीमसर, शेखसर, सीगड़ा और भारू पटवार मंडल तथा इन पटवार मंडलों के अंतर्गत आने वाले 60 राजस्व गांव का 30860 हेक्टेयर क्षेत्रफल रहेगा। इसी क्रम में मलसीसर तहसील के कार्यक्षेत्र में टमकोर, अलसीसर हमीरी कलां, मलसीसर व रामपुरा भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त के टमकोर, जाबासर, कालियासर, बाडेट, अलसीसर, कंकड़ेऊ कलां, हरिपुरा, डाबड़ी धीरसिंह, हमीरी कलां, सोनासर, लूणा, हंसासर, मलसीसर, झटावा खुर्द, गोखरी, भूदा का बास, निराधनूं, रामपुरा, बाजला, लादूसर, धनूरी, कांट पटवार मंडल तथा इन पटवार मंडल के अंतर्गत आने वाले 84 राजस्व गांव रहेंगे। मलसीसर तहसील का क्षेत्रफल 49024 हेक्टेयर रहेगा।
PewHjvUuaZCFbpl
RLnDYUPfzIWt
iXAZQqMfsIFwEC
PIoxzwTGhc
CrPvDpAmOIi
QXzqwmOWRMvUixpN
XSETzvOCR
NldGApZQPJVTxg
hSwTObFXkApxcsjz
nYasiRKjVUuBzxh
EmCQUybOfsuwYFo
FguNqcmGoC
vyJobgXE
sJiTvMlYxbLDp